40 फीट गहरे बोरवेल में गिरे युवक की मौत
नई दिल्ली। दिल्ली के केशोपुर में जल बोर्ड सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट के 40 फीट गहरे बोरवेल में गिरे युवक को दोपहर तीन बजे बाहर निकाल लिया गया। दिल्ली पुलिस ने बताया कि बाहर निकालने के बाद वह मृत पाया गया। फिलहाल उसके पहचान की कोशिश की जा रही है। जबतक युवक बाहर नहीं आया था, तब तक यह संशय बना हुआ था कि आखिर बोरवेल में अंदर है कौन। दिल्ली सरकार की मंत्री आतिशी मार्लेना ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने एक्स पर अपने हैंडल से लिखा है कि बोरवेल में फंसे व्यक्ति की मौत हो गयी है। सूचना के मुताबिक मृत व्यक्ति 30 साल के आस पास की उम्र के पुरुष थे। वे बोरेवेल के कमरे में कैसे घुसे, बोरेवेल के अंदर कैसे गिरे इसकी जांच पुलिस द्वारा की जाएगी।

नोहलेश्वर महोत्सव आस्था के साथ संस्कृति, परम्परा और सामाजिक समरसता का उत्सव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
जनगणना से ही समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने की रणनीति होती है तय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सामूहिक विवाह सबसे उत्तम, खर्चीली शादियों से बचें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
ग्वालियर कलेक्टर और नगर निगम आयुक्त की जनगणना में सराहनीय भूमिका
सेवा, समर्पण और संकल्प के साथ करें कार्य : राज्यपाल पटेल