यमुनानगर में ढांग गिरने से दो महिलाओं की मौत
यमुनानगर । हरियाणा के यमुनानगर में बड़ा हादसा हुआ है। यहां पर मिट्टी की ढांग गिरने से आठ लोग दब गए हैं, इसमें से छह लोगों को रेस्क्यू किया गया है। घटना के दौरान आसपास मौजूद लोगों ने इन दबे हुए लोगों को मिट्टी से बाहर निकाला।
जानकारी के अनुसार, यमुनानगर के साढौरा का यह मामला है। रमजान के महीने में घरों की रंगाई-पुताई के अलावा, रेनोवेशन का काम कर रहे है। साढौरा के आठ लोग इसी के चलते मिट्टी लाने गए थे। इन लोगों में दो बच्चे, पांच महिलाएं और एक शख्स शामिल था। इस दौरान खुदाई के दौरान ढांक बैठ गई और सभी लोग नीचे दब गए। आसपास के खेतों में काम करने वाले किसानों ने लोगों को मिट्टी के नीचे से बाहर निकाला।
घायलों के परिजन ने बताया कि कुल आठ लोग मिट्टी लाने गए थे। तभी मिट्टी की ढांग बैठ गई और ये सभी दब गए। उन्होंने बताया कि हादसे में दो महिलाओं की मौत हुई है। घायल बच्चों और अन्य लोगों को ट्रामा सेंटर में भर्ती करवाया गया है।

एनसीपी विलय की चर्चाओं पर बोलीं सुप्रिया सुले- अधूरे सपने को पूरा करना हमारी जिम्मेदारी
अंबेडकर विवाद पर हाईकोर्ट की टिप्पणी, आपराधिक अवमानना दायर करने एजी ऑफिस की अनुमति आवश्यक
बाथरुम में फिसले या सैनिकों ने पीटा?
लखनऊ, अयोध्या और काशी की 19 कचहरी में बम धमकी, सुरक्षा कारणों से परिसर खाली कराया गया
“हम जनप्रतिनिधि हैं, हमें जनता के बीच जाना......किसानों को लेकर भ्रम पैदा कर रहा विपक्ष