अमेरिका में चाकू से हमले और गोली लगने से तीन लोग घायल
लास-वेगास। अमेरिका के लास वेगास शहर में एक कैसीनो में दो लोगों पर चाकू से हमला किया गया, जबकि एक अन्य की गोली मार दी गई। हमले में घायल तीनों लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मीडिया रिपोर्ट में अधिकारियों ने बताया कि रेड रॉक कैसीनो रिजॉर्ट एंड स्पा में शनिवार रात डेढ़ बजे चाकू से हमले और गोलीबारी की सूचना मिली। हमले में घायल तीन लोगों में से दो की हालत गंभीर है। पुलिस ने हमलावरों की पहचान जाहिर नहीं की है और न ही बताया है कि हमले की वजह क्या थी। हालांकि, उन्होंने कहा कि क्षेत्र के लोगों को कोई खतरा नहीं है। कैसीनो के प्रवक्ता ने लास वेगास में उसके परिसर में हमले की पुष्टि की। उसने घटना के संबंध में कोई विवरण देने से इनकार कर दिया।

ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखा खत, अधिकारियों के अचानक ट्रांसफर पर जताई चिंता
राज्यसभा चुनाव: बिहार की सभी 5 सीटें NDA के नाम, 10 राज्यों में 37 सीटों के नतीजे
BMC से गायब मरीज की 11 दिन बाद मौत, जिला अस्पताल में मिला शव
इंदौर–दाहोद रेल प्रोजेक्ट का ब्रिज ट्रैफिक के लिए खुला, दो लेन से शुरुआत