R Ashwin ने किया सवाल Hardik Pandya को लेकर.....
नई दिल्ली। आईपीएल 2024 में मुंबई की कप्तानी करते हुए फेल हो रहे हार्दिक पांड्या का ऑफ स्पिनर आर अश्विन ने बचाव किया है। आर अश्विन ने ट्रोल्स को करारा जवाब दिया है। अश्विन का मानना है कि अगर किसी को जिम्मेदारी लेनी है तो वह फैंस को लेनी चाहिए। अश्विन ने कहा कि इसमें न तो फ्रेंचाइजी और न ही खिलाड़ी की कोई भूमिका है।
दरअसल, आईपीएल के 17वें सीजन के शुरू होने से पहले मुंबई इंडियंस ने रोहित शर्मा की जगह हार्दिक पांड्या को कप्तान बना दिया था। इससे लेकर फैंस ने मुंबई को खूब ट्रोल किया। वहीं, शुरुआती दो मैच हारने के बाद मुंबई इंडियंस के कप्तान की एक बार आलोचना हो रही है। फैंस ने सोशल मीडिया पर खराब कप्तानी के चलते हार्दिक को जमकर ट्रोल किया।
अश्विन से फैन किया सवाल
ऐसे में अश्विन अपने यूट्यूब चैनल पर हार्दिक पांड्या का बचाव करते हुए दिखे। जब एक यूजर ने पूछा कि क्या मुंबई इंडियंस के लिए यह बयान जारी करने का समय आ गया है कि यह एक खराब ट्रांसफर था? अश्विन ने इसके जवाब में कहा, किसी की भी कोई भूमिका नहीं है। इसमें न तो फ्रेंचाइजी और न ही खिलाड़ी की कोई भूमिका है। मुझे लगता है कि जिम्मेदारी और दायित्व फैंस पर है।

नोहलेश्वर महोत्सव आस्था के साथ संस्कृति, परम्परा और सामाजिक समरसता का उत्सव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
जनगणना से ही समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने की रणनीति होती है तय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सामूहिक विवाह सबसे उत्तम, खर्चीली शादियों से बचें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
ग्वालियर कलेक्टर और नगर निगम आयुक्त की जनगणना में सराहनीय भूमिका
सेवा, समर्पण और संकल्प के साथ करें कार्य : राज्यपाल पटेल