पुतिन के सबसे बड़े विरोधी नेवलनी की जेल में मौत
मास्को। रूसी राष्ट्रपति पुतिन के सबसे बड़े विरोधी अलेक्सी नेवलनी की जेल में मौत हो गई है। वो रूस की सबसे खतरनाक जेल पोलर वुल्फ में कैद थे। नेवलनी की मौत रूस में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव से ठीक एक महीने पहले हुई है। वहां 15 से 17 मार्च को चुनाव होंगे। नेवलनी को 2021 में 19 साल की कैद की सजा सुनाई गई थी।
2 महीने पहले यानी दिसंबर में उनके पोलर वुल्फ जेल में कैद होने की बात सामने आई थी। इससे पहले काफी वक्त तक वो गायब थे। आर्कटिक की जिस जेल में उन्हें रखा गया था वहां पारा -28 डिग्री तक जाता है। उनके वकील ने कहा था कि उन्हें चुनाव से दूर रखने के लिए आर्कटिक की जेल में भेजा गया है। नेवलनी पर 2017 में जानलेवा हमला हुआ था। हमले में उनकी आंख में गंभीर चोट आई थी। साल 2018 में उन्होंने राष्ट्रपति चुनाव में खड़े होने की कोशिश की लेकिन धोखाधड़ी के आरोप के चलते वो ऐसा न कर सके। एलेक्सी ने इसे सरकार की साजिश बताया था। जुलाई 2019 में एक बड़ा विरोध प्रदर्शन करने के ऐलान के बाद नेवलनी को 1 महीने की जेल हुई थी।
2020 में जहर देने की कोशिश हुई
उस वक्त जेल में तबियत बिगडऩे के बाद कहा गया कि नेवलनी को जहर देने की कोशिश हुई है। इसके बाद साल 2020 में भी उन्हें जहर देने की कोशिश की गई। वह फ्लाइट में बेहोशी की हालत में पाए गए थे, जिसके बाद फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई थी। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। ठीक होने के बाद गिरफ्तारी की खतरे के बीच नेवलनी 2021 में रूस लौटे। रूस में कदम रखते ही सेना ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

CM मोहन यादव बोले- “MP में गैस की कोई किल्लत नहीं, राहुल गांधी राजनीति कर रहे हैं”
धर्म परिवर्तन कराने के आरोप में प्रिंसिपल को हाई कोर्ट से राहत नहीं, केस चलेगा
बीच मंडप से दूल्हे को पुलिस ने उठाया, थाने पहुंची दुल्हन बोली- “जेल में ही फेरे करा दो”
सोनिया गांधी से जुड़े मामले की सुनवाई टली, अब 30 मार्च को होगी अगली सुनवाई
लाड़ली बहना योजना की 34वीं किस्त जारी, CM ने 1836 करोड़ रुपए ट्रांसफर किए