ब्राजील में प्लेन क्रैश, 61 की मौत
साओ पाउलो । ब्राजील के साओ पाउलो राज्य के विन्हेडो शहर में 61 लोगों को ले जा रहा विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। सभी यात्रियों की मौत हो गई है। एयरलाइन वोएपास ने पहले कहा था कि विमान में 62 लोग सवार थे। वोएपास एयरलाइन ने कहा कि साओ पाउलो के इंटरनेशनल एयरपोर्ट ग्वारूलहोस के लिए रवाना हुआ प्लेन क्रैश हो गया। इसमें 57 यात्री और 4 क्रू मेंबर थे। दुर्घटना कैसे हुई, यह पता नहीं चल पाया है।
हादसे का शिकार हुए प्लेन का रजिस्ट्रेशन पीएस-वीपीबी एक एटीआर 72-500 है। इसमें कुल 74 लोग सवार हो सकते हैं। हालांकि, रिपोट्र्स में दावा किया जा रहा है कि क्रैश होने के टाइम प्लेन में 62 लोग थे।
उड़ान ट्रैकिंग डेटा से पता चला है कि क्रैश से डेढ़ मिनट पहले प्लेन ने ऊंचाई पर जाना छोड़ दिया था। स्थानीय समय के मुताबिक दोपहर 1 बजकर 21 मिनट तक प्लेन 17 हजार फीट की ऊंचाई पर उड़ रहा था। इसके बाद महज 10 सेकंड में लगभग 250 फीट नीचे गिर गया। अगले आठ सेकंड में लगभग 400 फीट ऊपर चला गया। इसके 8 सेकंड बाद 2 हजार फीट नीचे पहुंचा। फिर, लगभग यह तेजी से नीचे उतरने लगा। सिर्फ एक मिनट में लगभग 17 हजार फीट नीचे गिरा और इसमें आग लग गई।

सनराइजर्स हैदराबाद को बड़ा झटका, पैट कमिंस शुरुआती मैचों से बाहर
कोलकाता नाइट राइडर्स को बड़ा झटका, स्टार गेंदबाज ज्यादातर मैचों से बाहर
एबी डिविलियर्स ने चुना टी20 का महानतम खिलाड़ी, न लसिथ मलिंगा न विराट कोहली
गंगा में नाव पर इफ्तारी का वीडियो वायरल, नॉनवेज खाने के आरोप
बंधुआ मजदूरी पर सख्त एक्शन, SIT टीम का गठन