केएल राहुल आज मना रहे हैं अपना 32वां बर्थडे
केएल राहुल का आज 32वां जन्मदिन है। इस समय केएल राहुल लखनऊ सुपर जायंट्स की कप्तानी कर रहे हैं। वहीं, वर्ल्ड कप 2023 में भी केएल राहुल ने शानदार परफॉर्म किया था।18 अप्रैल 1992 को कर्नाटक में जन्मे केएल राहुल ने एक्ट्रेस अथिया शेट्टी के साथ शादी रचाई। जिस तरह केएल राहुल की बल्लेबाज शानदार और अद्भुत रहती है उसी तरह उनकी लव स्टोरी फिर सुपर हिट रही।
कहां मिले केएल और अथिया?
केएल राहुल और अथिया शेट्टी की मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड की वजह से हुई। इसके बाद दोनों के बीच बातचीत का सिलसिला शुरू हुआ। दोनों के बीच दोस्ती हुई। दोस्ती प्यार में बदल गई। इसके बाद साल 2019 में दोनों रिलेशनशिप में आ गए।हालांकि, दोनों ने रिलेशनशिप में आने के बाद करीब डेढ़ सालों तक अपने रिश्ते को सार्वजनिक नहीं किया। 18 अप्रैल 2020 यानी आज से चार साल पहले अथिया ने पहली बार सोशल मीडिया के जरिए केएल को जन्मदिन की बधाई दी। अथिया ने सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर करते हुए लिखा, हैप्पी बर्थ डे माय पर्सन।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (14 फ़रवरी 2026)
धरती का चलता फिरता कल्प वृक्ष है गौमाता: जगदगुरू राजेन्द्रदास महाराज
नोहलेश्वर महोत्सव आस्था के साथ संस्कृति, परम्परा और सामाजिक समरसता का उत्सव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
जनगणना से ही समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने की रणनीति होती है तय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सामूहिक विवाह सबसे उत्तम, खर्चीली शादियों से बचें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव