यूपी में बढ़ी गर्मी की दस्तक, लखनऊ में पारा 30 डिग्री पार
लखनऊ|राजधानी में मौसम का मिजाज बदलने लगा है। शुक्रवार को दोपहर तीखी धूप ने लोगों को परेशान किया। तपिश बढ़ने से अधिकतम तापमान 30 डिग्री के पार जाकर 30.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ जो इस सीजन में सर्वाधिक है। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार, राजधानी में पछुआ हवाओं का प्रवेश हो चुका है। इससे शनिवार रात तापमान में हल्की गिरावट देखने को मिल सकती है। इसके बाद दिन और रात दोनों के तापमान में क्रमश: बढ़ोतरी होगी। आने वाले दिनों में लखनऊ में धूप की तपिश और गर्मी की रफ्तार के तेज होने के संकेत हैं। गर्मी से फसलों को होगा नुकसान कृषि विभाग के प्रोफेसर कहते हैं- मार्च महीना किसानों के लिए चुनौती भरा साबित हो सकता है। तापमान बढ़ने का असर रबी की फसल पर पड़ेगा। खासतौर गेहूं पर। गर्मी से दाने पूरी तरह विकसित नहीं होंगे। इससे पैदावार कम होगी।।गर्म हवाएं चलने से सरसों, चना और मटर जैसी फसल को भी नुकसान हो सकता है। बढ़ते तापमान से खेतों की मिट्टी जल्दी सूख जाती है। इससे सिंचाई का खर्च बढ़ता है। फसलों पर तनाव पड़ता है।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (10 मार्च 2026)
सक्षम योजना और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के मार्गदर्शन ने बदली रूपा की तकदीर
महतारी वंदन योजना ने संवारी भगवती की गृहस्थी, सिलाई मशीन से आसान हुईं स्वावलंबन की राह
ईको-पर्यटन की दिशा में बड़ा कदम : धमनी में नौकाविहार सुविधा शुरू, स्थानीय आजीविका को मिलेगा नया संबल
केन्द्रीय जेल रायपुर के बंदियों द्वारा निर्मित नमकीन उत्पादों का विधानसभा सदस्यों ने लिया आनंद