आकाशीय बिजली गिरने से हुई किसान की मौत
कानपुर। जिले के थाना महाराजपुर के डोमनपुर में बुधवार सुबह बारिश के बीच आकाशीय बिजली गिरने से खेतो में फसल देख रहे एक किसान की मौत हो गई जबकि एक अन्य किसान गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को इलाज के लिए हैलेट अस्पताल भेजा गया जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
जानकारी के मुताबिक ग्राम सभा डोमनपुर के गौशाला गांव में फतेहपुर के ओंग थाना क्षेत्र के बेनीखेड़ा निवासी कैलाश निषाद (42) ने गौशाला गांव के भोला निषाद का खेत बंटाई पर लेकर गेहूं की फसल कर रहा था और खेत के किनारे ही रखवाली के लिए फूस की मड़ैया डालकर वही रहता था। बुधवार सुबह हुई बारिश के बीच तेज गड़गड़ाहट के साथ आकाश से बिजली गिरी जिसमे कैलाश बुरी तरह झुलस गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे इलाज के लिए फौरन हैलेट अस्पताल भेजा लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड दिया। वहीं घटना के समय उसके साथ मौजूद एक और किसान फतेहपुर जाफरगंज का रहने वाला देश राज (62) भी आकाशीय बिजली की चपेट में आकर बुरी तरह घायल हो गया जिसका इलाज चल रहा है। घटनास्थल पर फतेहपुर से राजस्व की टीमों ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का मुआयना किया और पीड़ित परिवारों को सरकारी राहत दिलाए जाने का भरोसा दिलाया है।

राफेल के बाद S-400 के लिए मिसाइलें खरीदेगा भारत, रूस के साथ डील डन, Op सिंदूर में पाक के लिए बनी थीं काल
मध्य प्रदेश के बजट से जागी उम्मीदें, छोटे उद्योगों को रियायत और MSME के लिए अलग नियम की मांग
किन्नर समुदाय बनाएगा अपना अलग शंकराचार्य, महाशिवरात्रि पर होगा ऐलान, 250 ट्रांसजेंडर हिंदू धर्म में करेंगे वापसी
फ्रांस के साथ बड़ी डिफेंस डील को मंजूरी...सेना की बढ़ेगी ताकत