चंडीगढ़ में फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग
चंडीगढ़। अयोध्या से दिल्ली जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट 6ई2702 दिल्ली में मौसम खराब होने के कारण वहां लैंड नहीं कर पाई। इसके बाद जब इसे चंडीगढ़ डाइवर्ट किया वहां। वहां जब फ्लाइट को लैंड कराया गया तो तब फ्लाइट में केवल 2 मिनट का फ्यूल बचा था। घटना 13 अप्रैल की है। यह शिकायत अपने सोशल मीडिया अकाउंट से दिल्ली पुलिस के डीसीपी क्राइम सतीश कुमार ने की है। वह भी इस फ्लाइट में यात्रा कर रहे थे। हालांकि, चंडीगढ़ एयरपोर्ट के सीईओ राकेश सहाय ने ऐसी किसी घटना के होने से मना कर दिया है। इस मामले में इंडिगो ने सफाई जारी की है। इसमें कहा गया कि विमान के कैप्टन ने एसओपी का पूरी तरह पालन किया। ये बिल्कुल सुरक्षित प्रक्रिया है। विमान को वैकल्पिक एयरपोर्ट (चंडीगढ़) ले जाने के लिए विमान में हर समय पर्याप्त फ्यूल था। हमारे यात्रियों की सुरक्षा हमारे लिए सर्वोपरि है।

श्रद्धालुओं के स्वागत में अनोखी प्रस्तुति, काशी विश्वनाथ मंदिर पर हाथ जोड़कर खड़े होंगे पुलिस कर्मचारी
चुनावी रेवड़ी या महिला सम्मान? स्टालिन ने करोड़ों महिलाओं को दिए 5000 रुपये
आदिवासी साथ में करते रहे पूजा, तो विवाद क्यों? मंडला में दुर्गा प्रतिमा की स्थापना पर दो पक्ष आमने-सामने
शेख हसीना के बेटे वाजेद बीएनपी से हाथ मिलाने को तैयार