श्रद्धालुओं की बस फिरोजाबाद में पलटी, 30 से ज्यादा लोग घायल
रायपुर । छत्तीसगढ़ से धार्मिक यात्रा पर गए श्रद्धालुओं की बस उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में शनिवार तड़के साढ़े 3 बजे पलट गयी। इस दुर्घटना 30 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं।
बताया जा रहा है कि चालक को झपकी आने की वजह से ये हादसा हुआ है। बस अनियंत्रित होकर एक्सप्रेस वे से नीचे जाकर पलट गयी। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दुर्घटना के समय बस छत्तीसगढ़ आ रही थी। पीड़ित वैष्णो देवी के दर्शन कर लौट रहे थे। सभी पीड़ित छत्तीसगढ़ के निवासी हैं।

CG News: 5वीं-8वीं की केंद्रीकृत परीक्षा में छात्रों को नहीं किया जाएगा फेल, मुख्य परीक्षा में असफलता मिलने पर मिलेगा पूरक परीक्षा का मौका
रफ्तार का कहर: रायपुर में ट्रक की चपेट में आने से श्रमिक की मौत, उजड़ गया हंसता-खेलता परिवार
आध्यात्मिक मूल्यों एवं संस्कारों की पाठशाला है अघोर गुरु पीठ बनोरा : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
मजबूत समाज के निर्माण से ही समृद्ध और सशक्त राष्ट्र का निर्माण संभव : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय