उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने भगवान भैरवनाथ एवं माँ बूढ़ी माता के दर्शन किए
भोपाल : उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने गत दिवस महा अष्टमी पर रीवा के गुढ़ के समीप भैरवनाथ मंदिर में भगवान के दर्शन किए। उन्होंने भैरवनाथ लोक में निर्मित कार्यों का निरीक्षण किया तथा प्रगतिरत कार्यों के बारे में जानकारी प्राप्त करते हुए उन्हें शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। उप मुख्यमंत्री ने बूढ़ी माता मंदिर में माता के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया तथा प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की।

1 अप्रैल से अफीम की तौल शुरू: किसानों के लिए राहत भरी खबर, नारकोटिक्स ब्यूरो का बड़ा प्लान तैयार
गोली का जवाब गोली से’ – लोकसभा में नक्सलवाद पर Amit Shah का सख्त संदेश
स्व. नंदकुमार कस्तूरी की स्मृति में 15 बच्चों को लैपटॉप, 135 मेधावियों का सम्मान