विवाद खत्म: नुवान तुषारा ने श्रीलंका क्रिकेट से मांगी माफी
नुवान तुषारा का यू-टर्न: बोर्ड से मांगी माफी, वापस लिया केस
कोर्ट में तुषारा की दलील नुवान तुषारा के वकील ने अदालत को सूचित किया कि चूंकि आईपीएल 2026 का बड़ा हिस्सा अब समाप्त हो चुका है, इसलिए खिलाड़ी इस कानूनी लड़ाई को और लंबा नहीं खींचना चाहते। तुषारा इस सीजन में डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) का हिस्सा थे। बोर्ड ने स्पष्ट किया था कि उनकी फिटनेस मानदंडों के अनुरूप नहीं थी, जबकि खिलाड़ी का दावा था कि उन्हें जानबूझकर रोका गया। अब माफी के साथ इस विवाद पर पूर्णविराम लग गया है।
आरसीबी का विजय रथ जारी मैदान के बाहर चल रहे इस विवाद का असर आरसीबी के प्रदर्शन पर बिल्कुल नहीं पड़ा है। डिफेंडिंग चैंपियन ने अब तक खेले गए छह मैचों में आठ अंक हासिल कर अंकतालिका में अपनी स्थिति मजबूत कर ली है।
कप्तान रजत पाटीदार का 'माइंडसेट' गेम टीम की सफलता पर कप्तान रजत पाटीदार ने कहा कि "दबदबा" बनाना टीम की मानसिकता है। पाटीदार के अनुसार, बल्लेबाजी यूनिट में लचीलापन और स्थिति के अनुसार खुद को ढालना उनकी सबसे बड़ी ताकत रही है। उन्होंने अपनी व्यक्तिगत सफलता का श्रेय दिग्गज खिलाड़ी दिनेश कार्तिक (DK) के साथ हुई चर्चा और अपने मानसिक दृष्टिकोण में आए बदलाव को दिया। पाटीदार ने स्पष्ट किया कि उनकी बल्लेबाजी 'इंस्टिंक्ट' और गेंदबाज पर लगातार दबाव बनाए रखने की रणनीति पर आधारित है।

राशिफल 25 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
‘सरगुजा छेरी बैंक’ मॉडल से ग्रामीण महिलाओं को मिल रही आर्थिक आज़ादी की नई राह
एक्सटेंशन रिफॉर्म (आत्मा) योजना से गोविंद जायसवाल की बढ़ी आमदनी
टीकमगढ़ के डायल 112 हीरोज: दो एफआरव्ही वाहनों की त्वरित मदद से 12 घायलों को पहुँचाया अस्पताल
सामुदायिक पुलिसिंग से बाल विवाह रोकने में मिलीं मध्यप्रदेश पुलिस को सफलताएं