तान्या और मालती में जबरदस्त झड़प! 'बिग बॉस 19' में फूटा गुस्सा, आईं एक-दूसरे के आमने-सामने
मुंबई: रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' में प्रतिभागियों के बीच हंसी-मजाक के बीच बहस होना आम बात है। कई बार यह बड़े टकराव का रूप ले लेती है। इस शो में बीते दिनों क्रिकेटर दीपक चाहर की बहन मालती पहुंचीं। उन्होंने जाते ही तान्या मित्तल को आईना दिखाया। कई बार तान्या और मिताली को आमने-सामने देखा गया है। अब हाल ही में दोनों के बीच बातचीत हुई, मगर इसने बहस का रूप ले लिया।
तान्या ने किसके फोटो पर किया किस?
'बिग बॉस 19' के आगामी एपिसोड का प्रोमो जियो हॉटस्टार पर शेयर किया गया है। इसमें मालती और तान्या सोफे पर बैठी बात कर रही हैं। मालती तान्या से पूछती हैं, 'अच्छा एक बात बता, हम लोग टास्क कर रहे थे तो तूने किस किया था या नहीं किया था अमाल के फोटो को?' इस पर तान्या कहती हैं, 'नहीं मैंने नहीं किया था'। इस पर मालती कहती हैं, 'मैंने देखा था तान्या'। इस पर तान्या जवाब देती हैं, 'नहीं, जैसे मैं लेटी होंगी ना...', तान्या अपनी बात भी पूरी नहीं कर पाती हैं कि मालती बीच में टोकते हुए कहती हैं, 'तूने फन में किया होगा'। इस पर तान्या कहती हैं, 'नहीं, मैंने फन में भी नहीं किया। मैं बोल देती यार मैंने किया होता तो मैं झूठ क्यों बोलूंगी?'
मालती ने फिर दिखाया तान्या को आईना!
इसके बाद मालती को थोड़ा गुस्सा आने लगता है और वे तान्या से कहती हैं, 'जब तू डुअल नेचर वाला गेम खेल रही है तो वह क्लैश है तेरी पर्सनैलिटी में। वही लोग पकड़ रहे हैं। तेरे को ही नहीं, तेरी फैमिली को भी दिक्कत होगी इस चीज से'। इस पर तान्या कहती हैं, 'आप ये समझो कि कोई अगर डुअल पर्सनैलिटी खेल रहा है न तो सात दिन, दस दिन और बारह दिन खेल सकता है। 50-60 दिन नहीं खेल सकता है मालती'। इस पर मालती कहती हैं, 'तेरी दो पर्सनैलिटी हैं। तू बहुत सेंसेटिव है, तू बहुत रोती है और दूसरा तू बहुत स्ट्रॉन्ग है'।
यूजर्स ने की तान्या की तरफदारी
इस पोस्ट पर नेटिजन्स ने कमेंट्स की झड़ी लगा दी है। अधिकांश यूजर्स तान्या की तरफदारी करते दिख रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'तान्या बॉस एकदम परफेक्ट'। एक यूजर ने लिखा, 'वो जैसी भी है, लेकिन तान्या हमें अच्छी लगती है'। एक यूजर ने लिखा, 'तान्या बहुत रियल हैं। अच्छी इंसान हैं'।

शिंदे का बड़ा दांव: बच्चू कडू शिवसेना में शामिल, महाराष्ट्र की राजनीति में 'प्रहार' और 'धनुष-बाण' का महामिलन
भारत की नई पीढ़ी की मिसाइल ‘अग्नि-6’ को लेकर तैयारियां पूरी
एमपी किसानों के लिए बड़ी सौगात: लॉन्च हुआ सीएम किसान हेल्पलाइन और डैशबोर्ड
सम्राट चौधरी का 'रुद्र' रूप: अपराधियों की फोटो पर टंगवा दो माला, DM-SP को मिला 'स्पेशल एनकाउंटर' सिग्नल!
बैंकिंग शेयरों में लगातार बिकवाली का दबाव