महाकुंभ पहुंचे कबीर खान, संगम में डुबकी लगाने का ताल्लुक भारतीय संस्कृति
मुंबई । फिल्म मेकर और डायरेक्टर कबीर खान प्रयागराज महाकुंभ पहुंचे हैं। मुस्लिम धर्म से ताल्लुक रखने के बावजूद उन्होंने संगम में स्नान करने का फैसला लिया है। अपने फैसले पर कबीर खान ने कहा है कि महाकुंभ में डुबकी लगाने का ताल्लुक भारतीय संस्कृति से है। कबीर ने कहा कि मैं बहुत एक्साइटेड हूं। ऐसा 12 साल में एक बार होता है। मैं यहां आकर खुद को भाग्यशाली महसूस करता हूं। मैं यहां पवित्र संगम में डुबकी भी लगाऊंगा। ये बातें हिंदू और मुसलमानों के बारे में नहीं हैं ये बातें हमारे मूल, हमारा देश और हमारी सभ्यता के बारे में हैं। इसमें कोई हिंदू या मुस्लिम नहीं है अगर आप मानते हैं कि आप भारतीय हैं तब आपको सब कुछ महसूस करना चाहिए।बता दें कि अब तक फिल्मी जगत की कई हस्तियों ने महाकुंभ में स्नान कर लिया है। लिस्ट में अनुपम खेर, मिलिंद सोमन, कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा, कॉमेडियन सुनील ग्रोवर,अरुण गोविल, हेमा मालिनी भी शामिल हैं।

भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस: ग्वालियर लोकायुक्त ने रंगे हाथ दबोचा घूसखोर क्लर्क, 60 हजार में तय हुआ था सौदा।
भोपाल में 50 हजार शिक्षकों की हुंकार: "25 साल की सेवा के बाद अब परीक्षा की कैसी शर्त?"
तालाब में नहाने गई चार सहेलियां डूबीं, दो को ग्रामीणों ने बचाया, दो की दर्दनाक मौत
प्रशासनिक लापरवाही की इंतहा: सरकारी कागजों में मार दिए गए 17 जिंदा वोटर, कलेक्टर सख्त
Health Tips: पाचन तंत्र को लोहे जैसा मजबूत बना देगा 30/30/3 नियम, आज ही करें ट्राई।